गुमला। गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के डहुडड़गांव हरिटोली गांव में एक पिता ने अपने ही 2 वर्षीय मासूम बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर गांव के एक झाड़ी में फेंक दिया। दिल को दहला देने वाली यह घटना पिछले 7 सितम्बर की है।
हत्यारे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हत्यारा विष्णु रौतिया ट्रैक्टर ड्राइवर है। 7 सितंबर को ट्रैक्टर चलाने के बाद विष्णु रौतिया घर लौटा और घर में अपनी पत्नि तेरेसा तिग्गा से खाना मांगा। खाना देने में लेट होने पर विष्णु अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा और विष्णु उसकी पिटाई करने लगा। उसके बाद उसने 2वर्षीय मासूम बेटी को उसकी मां से छिन लिया और चलते बना।
पत्नी से हुये झगड़े का गुस्सा बेटी पर निकाला और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर झाड़ी में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद विष्णु फरार हो गया। पत्नी तेरेसा किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए मायके सिलफरी चली गयी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने पिता पीटर तिग्गा को दी। सुबह में तेरेसा अपने पिता के साथ घर पहुंची और अपनी बेटी को मांगा। जिसपर विष्णु बेटी को रांची अपने संबंधी के पास पहुंचा देने की बात कही। लेकिन बेटी की हत्या की आशंका होने पर तेरेसा के माता पिता ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
जिसके बाद अपने पति के द्वारा बच्ची को गायब करने की मौखिक सूचना चैनपुर थाना को दिया गया था। अंततः पुलिस व गांव वालों के दबाव में आकर हत्यारे विष्णु रौतिया ने बेटी की हत्या करने की बात कबूल की और शव को छुपाने की बात स्वीकारी। पुलिस घटना स्थल पहुंची, जहां बच्ची का नर कंकाल मिला। शव फेंके जाने वाली जगह से बच्ची का कपड़ा भी बरामद हुआ है।
पलामू। पुलिस ने अपहर्ताओं के साथ मुठभेड़ के बाद किसान को मुक्त कराया है। इस सिलसिले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने बताया कि किसान कृष्णा प्रजापति को पांकी थाना अंतर्गत केरकी गांव से 14 अप्रैल की सुबह अगवा किया गया था।
जिसके बाद पांकी इन्स्पेक्टर जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पांकी थाना प्रभारी ललित कुमार व लेस्लीगंज थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह के साथ सशस्त्र बल को शामिल करते हुए छापेमारी टीम गठित की गई।
संभावित स्थानों पर छापेमारी करते हुए अपह्रत किसान कृष्णा प्रजापति को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया गया। इस घटना में अपहर्ताओं ने पुलिस की टीम पर फायरिंग भी की जिसपर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस बल द्वारा फायरिंग करते देख अपराधी भागने लगे। घेराबंदी करते हुए तीन राईफल, एक देशी कट्टा व 6 जिंदा गोली व मोबाइल के साथ अपराधियों को धर-दबोचा गया।
(अन्य झारखंड समाचार के लिए न्यूज़कोड मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
जमशेदपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वन विभाग ने एक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए। इस मौके पर उपस्थित स्कूली छात्र- छात्राओं को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि अगर पर्यावरण को दूषित होने से बचाना है तो वृक्ष लगाएं।
जमशेदपुर : जरूरतमंदों को नहीं होगी खून की कमी, युवाओं ने किया रक्तदान
सांसद विद्युत वरण महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए वृक्ष लगाने की जरुरत है। ताकि सरकार की योजना सफल हो सके। पृथ्वी को बचाया जा सके एवं पर्यावरण दूषित ना हो।
(अन्य झारखंड समाचार के लिए न्यूज़कोड मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
दुमका। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर से बीते सात अप्रैल को शादी की नीयत से अपहृत लडकी मामले में हंसडीहा थाना पुलिस ग्रामीणों की मदद से शनिवार की रात पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपहरणकर्ता रोहित कुमार साह को गिरफ्तार करते हुए लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस सोमवार को दोनों को अदालत में प्रस्तुत करने के साथ ही लडकी का मेडिकल जांच भी करायेगी।
हंसडीहा थाना प्रभारी शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि लडकी के भाई दीपक कुमार दास ने बीते बुधवार को हंसडीहा थाना में इस मामले के मुख्य आरोपी रोहित कुमार साह के खिलाफ शादी की नीयत से उसकी बहन का अपहरण करने एवं रोहित के पिता निर्मल कुमार साह पर जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बता दें कि निर्मल कुमार साह ने भी हंसडीहा थाना में अपने बेटे की गुमशुदगी को लेकर एक सनहा दर्ज करा रखा है।
© Copyright 2017 NewsCode - All Rights Reserved.