पाकुड़। नगर निकाय चुनाव 2018 के लिए मतदान 7 बजे से शुरू होते ही मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। मतदान केन्द्रों में लम्बी कतार लगी हुई है। अपने शहर का सरकार चुनने के लिए कई जगहों पर मतदान केन्द्रों में लाईट की व्यवस्था नहीं होने से मतदाताओं में काफी रोष देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – रांची : सबसे पहले वोट करने वाले वोटर को मिलेगा प्रशस्ति पत्र- राय महिमापत रे
पाकुड़ नगर निकाय में 21 वार्डो में 42 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। 11 सामान्य बूथ हैं 25 संवेदनशील बूथ और 6 अतिसंवेदनशील बूथ बनाये गये हैं। कुल मतदाता 31734 हैं। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है।
(अन्य झारखंड समाचार के लिए न्यूज़कोड मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने नगर निकाय चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई दी है। राज्य में पहली बार दलगत रूप से नगर निकाय चुनाव संपन्न हुआ नगर निकाय क्षेत्र में विकास को गति मिलेगा। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को जनता के अकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए अधिकार भी मिलना चाहिए।
आजसू पार्टी के सभी उम्मीदवारों को धन्यवाद। जीत और हार कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। हम हमेशा जनता के मुद्दों के साथ उनके बीच रहकर सेवा और संघर्ष करें।
आजसू पार्टी की रांची नगर निगम, मेयर प्रत्याशी कुसुम रंजीता सिंह मुण्डा ने कहा कि हार और जीत जनसेवा का पैमाना नहीं होता। मुझे अपना स्नेह, समर्थन और सहयोग देने के लिए रांची वासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। आगे भी मैं आपके आकांक्षाओं के अनुरूप काम करती रहूंगी। जनता की सेवा ही आजसू पार्टी का धर्म है।
रांची : शहरों में इसबार जनहित की सरकार-राजेंद्र मेहता
आगे उन्होंने आशा लकड़ा को जीत पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य की राजधानी रांची का विकास हम सभी मिलजुल कर करेंगे। लड़ाई यहीं खत्म अब राजधानी रांची के विकास की बारी है।
(अन्य झारखंड समाचार के लिए न्यूज़कोड मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
रांची। झारखंड विकास मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है कि निकाय चुनाव परिणाम कहीं से भी अप्रत्याशित नहीं है। साथ ही इस परिणाम को किसी भी राजनीतिक दल को अपने लिए उत्साहवर्द्धक व हताशा का संकेत भी नहीं माना जाना चाहिए।
निकाय चुनाव में अधिकांशतः शहरी मतदाताओं की भागीदारी होती है और अमूमन इन शहरी मतदाताओं को भाजपा का वोट बैंक माना जाता रहा है। जैसे ही शहर छोड़कर थोड़ा भी ग्रामीण परिवेश दिखता है, वहां वोटरों का मिजाज बदल जाता है और भाजपा की परेशानी शुरू हो जाती है।
निकाय चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि जिन जगहों पर मामूली अंतर से विपक्षी दलों की हार हुई है। लिहाजा इस परिणाम से भाजपा को अधिक इतराने की जरूरत नहीं है और न ही इस स्वाभाविक परिणाम को राज्य सरकार को अपने द्वारा किये जा रहे कथित विकास का जनमत संग्रह मानना चाहिए।
जमशेदपुर : बस्ती लीज पर आजसू का जनसंपर्क, निशाने पर रघुवर दास
सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में भी झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने समान विचारधारा की पार्टियों की विपक्षी एकता का प्रयास किया था परंतु वह कतिपय कारणों से सफल नहीं हो पायी। अगर विपक्षी एकता बनी होती तो शहरी क्षेत्रों को अपना जागीर समझने वाली भाजपा को अपनी जमीनी हकीकत का पता चल जाता।
(अन्य झारखंड समाचार के लिए न्यूज़कोड मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
निरसा (धनबाद)। चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर चिरकुंडा में मंत्री अमर बाउरी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष डब्लू बाउरी व उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को माला पहनाकर बधाई दी।
मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि यह जीत भाजपा की ही नहीं पूरे चिरकुंडा की जनता की जीत है। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जो कार्य किया है यह उसकी जीत है।
कुछ विपक्षी चुनाव मे ढिंढोरा पीट रहे थे कि भाजपा का ग्राफ गिरा है लेकिन जनता ने चुनाव में दिखला दिया कि वे भाजपा द्वारा किए गए कार्य से संतुष्ट है।
तमाम नकारात्मकता के बाद भी कमल खिला है। केन्द्र व राज्य सरकार की योजना जैसे प्रधानमंत्री आवाश योजना,उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण, शौचालय निर्माण आदि कामों को जनता ने सराहा है।
आनेवाले विधानसभा चुनाव में भी जनता कमल खिलाएगी। मंत्री ने कहा कि सर्वप्रथम अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एक माह में शहरी जलापूर्ति का पानी घर-घर लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे ताकि जनता को पानी मिल सके।
भाजपा को हराने के लिए कितने तरह के षडयंत्र रचे गए लेकिन जनता ने इसका जवाब दे दिया। भाजपा ने झामुमो के गढ़ संथाल परगना में भी परचम लहराया। अमर बाउरी ने चिरकुंडा की जनता को तहेदिल से धन्यवाद दिया।
मौके पर श्रीमंत बाउरी, प्रदीप अग्रवाल, रणजित बाउरी,बप्पा मैत्रो, सुरेश सिह,बीपी साव,गोविन्द सिंह, बाबन मित्रा, मिथलेश कुमार,प्रेमलता देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
(अन्य झारखंड समाचार के लिए न्यूज़कोड मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
© Copyright 2017 NewsCode - All Rights Reserved.