बाघमारा (धनबाद)। बाघमारा के महुदा राधानगर में कांग्रेस पार्टी का मिलन सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व युवा एकता दल के सुप्रीमो संतोष महतो ने किया। समारोह में पूर्व मंत्री मन्नान मलिक, जिला अध्यक्ष ब्रेजेन्द्र सिंह एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित हुये। मिलन समारोह में संतोष महतो के नेतृत्व में सैकड़ों युवा भाजपा, जदयू एवं जेएमएम पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में आस्था और विश्वास रखते हुये कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
निरसा : जनसमस्याओं में उलझा है कलियासोल प्रखंड- आजसू
उपस्थित वक्ताओं ने समारोह के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास और बाघमारा विधायक ढुलू महतो पर जम कर बरसे और बाघमारा विधानसभा को 18साल पीछे जाने की बात कही। आज बाघमारा में गुंडाराज कायम हो गया हैं और इस गुंडाराज को बाघमारा से कांग्रेस पार्टी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। आनेवाले 2019 के चुनाव में इस बाघमारा विधानसभा में कांग्रेस का झंडा जरूर लहरायेगा यह पार्टी को पूरा विश्वास हैं।
पूर्व मंत्री मन्नान मलिक ने बताया कि कांग्रेस हमेशा से ही गरीबों की पार्टी रही हैं और गरीबों के लिए काम करते आई हैं और भाजपा सरकार गरीबों और आदिवासियों को हमेशा से छलने का काम करती आई हैं। कांग्रेस के कामों का फलता काटने का भाजपा कर रही हैं ऐसा कोई भी योजना भाजपा सरकार नहीं लाई हैं। जिससे गरीबों को फायदा मिल सके। वहीं बाघमारा को लेकर कहा कि आज बाघमारा से 26 जोड़ी ट्रेन छीन चुकी हैं लेकिन कोई भी एमएलए, एमपी इस ट्रेनों के परिचालन को लेकर आगे नही आई हैं।
डुमरी (गिरिडीह)। रविवार शाम अपने बहुप्रतीक्षित मांग कुरमी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने के को लेकर कुरमी विकास मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस डुमरी वनांचल चौक से लेकर इस्री बाजार का नगर वरली बाजार नगर भ्रमण करते हुए सभा में तब्दील हो गई।
इस दौरान अगुआई कर रहे कुरमी समाज के नेता रामचंद्र महतो ने बताया कि झारखंड सरकार कुरमी जाति के साथ छल कपट कर रही है। संवैधानिक रूप से सरकार से कुरमी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन राज्य सरकार ने इसमें तत्परता नहीं दिखाई। अगर राज्य सरकार तत्परता दिखाई होती तो केंद्र सरकार द्वारा अनुशंसा करवा कर अब तक कुरमी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा मिल चुका होता। हमारी मांगों पर राज्य सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है।
रांची : एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर कुरमी समाज गोलबंद
अगुवाओं ने कहा कि जो कुरमी हितों को ध्यान रखेगा वही पार्टी झारखण्ड में राज करेगा। अगर राज्य की रघुवर सरकार हमारी मांग को तरजीह नहीं देती है तो इसका खमियाज़ा अगला चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
सड़क से सदन तक अपनी मांग के संदर्भ में आवाज बुलंद करने के लिए 23 अप्रैल को झारखण्ड बन्द रहेगा। इसके लिए डुमरी में कुरमी समाज के लोगों ने बन्दी को सफल बनाने हेतु जनता से सहयोग की अपील की है।
मौके पर कुरमी समाज के वरिष्ठ नेता बैजनाथ महतो, कुरमी विकास मोर्चा के गिरिडीह जिला अध्यक्ष थानेश्वर महतो, रूपलाल महतो, कैलाश महतो, निरंजन महतो, भोला महतो, खेमलाल महतो, अर्जुन महतो, सुरेश महतो, डीलचन्द महतो, अमृत महतो, सहित दर्जनों कुरमी समाज के लोग शामिल थे।
(अन्य झारखंड समाचार के लिए न्यूज़कोड मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
निरसा (धनबाद)। चिरकुंडा नगर निकाय में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के जीत के बाद रविवार को विजय जुलूस सह आभार यात्रा निकाला गया। गाजे बाजे के साथ प्रत्याशियों के साथ भाजपा के वरिष्ट नेता मौजूद थे।
यह विजय जुलूस गुरुनानक मिशन स्कूल सरसा पहाड़ी से चलकर चिरकुंडा थाना के समीप तक पहुंचा, जहां आम सभा के रूप में तब्दील हो गयी। जगह-जगह विजयी नवनिर्वाचित अध्यक्ष डबलू बाउरी व उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह का स्वागत स्थानिय नागरिकों के द्वारा किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए राजसिन्हा ने कहा कि एक छोटी सी कशिश बांकि रह गयी है। निरसा में भी भगवा का राज हो, भाजपा का कमल निरसा में भी खिले, सभी भाजपाईयों की मेहनत रंग लायी। चिरकुंडा निकाय चुनाव में भाजपा ने छोटी शहरी सरकार बनायी। यहां की जनता धन्यवाद के पात्र हैं।
निकाय चुनाव में जीते हुये प्रत्याशी यदि कार्य नहीं करेंगे तो वरिष्ट नेताओं की कान जनता खिंचेगी। यदी ये लोग सेवक की भूमिका नहीं निभायेंगे तो भाजपा जिम्मेवार होगी। उन्होंने कहा कि अब एक चुनौती रह गयी है वो है विधानसभा का चुनाव, जिसे सूद के साथ वसूलना है।
निरसा : निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर अमर बाउरी जनता को दिया धन्यवाद
उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि परिवर्तन दिखेगा बस यही कहा। हमलोगों का विकास कार्य सबकुछ कहेगा। वहीं अध्यक्ष डबलू बाउरी ने कहा कि यह जीत हमारी नहीं चिरकुंडा की जनता की है। चहुंमुखी विकास होगा, पानी पहली प्राथमिकता है।
मौके पर धनबाद के सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, गणेश मिश्रा, जियाडा के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, डा. अजय पोद्दार, चन्द्रशेखर सिंह, अमरेश, संजय झा, रितूरानी सिंह, छोटू मिश्रा, मन्नु तिवारी, दसरथ साव, डीएन पाठक, अनिल यादव, संजय गुप्ता सहित कई नेता शामिल थे।
(अन्य झारखंड समाचार के लिए न्यूज़कोड मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
कोडरमा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर परिषद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रकाश राम की जीत पर विजय जुलुस निकाला। विजय जुलुस अड्डीबंगला से निकलकर बाइपास सुभाष चौक होते हुए पुरे शहर का भ्रमण करते हुए महाराणा प्रताप चौक पंहुचा। वहां से जुलुस वापस लौटकर झंडा चौक पहुंचा। झंडा चौक पर भाजपा नगर कमिटी ने प्रकाश राम का नागरिक अभिनन्दन किया। इस दौरान नवनिर्वाचित नगर परिसद अध्यक्ष प्रकाश राम ने कहा कि जनता ने उनपर जो विश्वास जताया है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शहरवासियो की मुलभुत सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा।
कोडरमा : बलात्कार की घटना के खिलाफ निकाली रैली, आरोपियों को फांसी देने की मांग
उन्होंने कहा कि अब नगर परिषद में पारदर्शी तरीके से काम किया जायेगा जो परिपाटी चली आ रही थी अब वो नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य तक भाजपा की सरकार है इसलिए शहर का तेजी से विकास किया जायेगा। मौके पर जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, रमेश सिंह, नितीश चंद्रवंशी, देवनारायण मोदी, सुधीर सिंह, राजकिशोर सिंह, शशीभूषण प्रसाद, विनोद विवेक, अजित सिन्हा, गौतम सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(अन्य झारखंड समाचार के लिए न्यूज़कोड मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
© Copyright 2017 NewsCode - All Rights Reserved.